हरदोई, मई 20 -- कछौना। स्थानीय ग्राम पंचायत टिकारी के पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह की घर के बाहर कई दिनों से खड़ी पुरानी कार में एक पांच साल के बच्चे का शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने शव को कार से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। बुधवार की सुबह गांव के ही रामचन्द्र का पांच वर्षीय बेटा अभय घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। तलाश में जुटे परिजनों समेत ग्रामीणों की निगाह शाम को जब गांव के पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह की घर के बाहर खड़ी पुरानी कार पर पड़ी तो कार के अंदर अभय मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह ने बताया बैट्री न होने से पुरानी कार कई दिनों से घर के बाहर खड़ी थी। अक्सर खेलते हुए बच्चे का...