कछौना में दो वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे
हरदोई, मई 30 -- कछौना। स्थानीय जनपद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस टीम ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राशिद (25) निवासी ग्राम निर्मलपुर थाना कछौना तथा मंजेश कुमार मौर्य (29) निवासी ग्राम कामीपुर थाना कछौना शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामचंद्र शर्मा और हेड कांस्टेबल राजेश सिंह शामिल रहे। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वारंटियों समेत अपराधियों के विरुद्ध इस तरह का अभियान जारी जारी है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों को सबंन्धित न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.