हरदोई, फरवरी 25 -- कछौना, संवाददाता। तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से प्रस्तावित एवं पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा और विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति एमएलसी अशोक अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नगर पंचायत की ओर से विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कस्बे को लगभग 24 लाख रुपये से अधिक की लागत से स्थापित दो आधुनिक वाटर कूलरों की सौगात भी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर इनका शुभारंभ किया। चेयरमैन राधारमण शुक्ला 'पंकज' ने बताया कि कस्बे की जर्जर मुख्य सड़क का शीघ्र ही कायाकल्प कराया जाएगा। आधुनिक तकनीक से मुख्य मार्ग का निर्माण, दोनों ओर इंटरलॉकिंग तथा ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की योजना पर कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक आधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.