हरदोई, अप्रैल 8 -- कछौना। कस्बे के रेलवेगंज निवासी सिद्धनाथ गुप्ता के बेटे विशाल गुप्ता ने एसएससी सीजीएल की परीक्षा में 1158वीं रैंक हासिल कर परिजनों का मान बढ़ाया है। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनने की सफलता से विशाल के परिजनों ने हर्ष जताया है। रेलवेगंज में मशीनरी पार्ट्स की दुकान करने वाले सिद्धनाथ गुप्ता के बेटे विशाल ने सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। परिजनों ने बताया कि विशाल ने कस्बे के जानकी प्रसाद इण्टर कालेज से इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद एसएमडी पटेल डिग्री कालेज से बीएससी करते हुए एसएससी के एग्जाम दिए। तीसरी बार मेंस के लिए क्वालीफाई होकर विशाल ने बाजी मार ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.