हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, संवाददाता। कछौना पतसेनी का मुख्य मार्ग इन दोनों काफी जजर्र हो चुका है। लगभग दो किमी लंबे इस मार्ग पर अब विशालकाय गढ्ढे व्यापारियों, राहगीरों समेत स्कूली छात्रों व सीएचसी आने वाले मरीजों को काफी दर्द देते नजर आ रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा लगभग दो करोड़ से अधिक के बजट से एक दशक पूर्व इस मार्ग को हॉट मिक्स प्लान्ट से बनवाया गया था। अब जिम्मेदारों की उदासीनता से यह मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। कस्बे में हरदोई लखनऊ मार्ग पर चौराहे से लेकर रेलवेगंज तक दशकों से बदहाल मुख्य मार्ग के निर्माण का मुद्दा बीते वर्ष 2014 में फलीभूत हुआ था। तत्कालीन चेयरमैन मीना विश्वकर्मा के अथक प्रयासों से इस सकरे गढ्ढा युक्त मार्ग का हॉट मिक्स प्लांट से चौड़ीकरण कर नवनिर्माण कराया गया था। पीडब्ल्यूडी की इस गड्ढा युक्त लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.