हरदोई, अगस्त 24 -- हरदोई। लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कछौना की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम किए। छात्राओं की उपलब्धि से विद्यालय परिवार और जिले का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में 23 किग्रा भार वर्ग में मानसी शुक्ला ने स्वर्ण पदक, 27 किग्रा में कुमकुम ने कांस्य पदक, 32 किग्रा में रजत पदक, 36 किग्रा में अभिनंदनी ने रजत पदक, 40 किग्रा में साक्षी ने स्वर्ण पदक, 44 किग्रा में आस्था ने रजत पदक तथा 44 किग्रा भार वर्ग में कल्पना ने स्वर्ण पदक हासिल किया। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय की शिक्षिकाओं, प्रशिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। बीएसए प्रभात मिश्रा ने भी छात्राओं की सफलता पर हर्ष जताते हुए उनके ...