कछुपानी विद्यालय में जिलास्तरीय संग्रहालय का उद्घाटन
सिमडेगा, मई 20 -- प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कछुपानी में सोमवार को जिलास्तरीय संग्रहालय (म्यूजियम) का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में एपीओ आदित्य राज, राज्य प्रतिनिधि वही उल्लाह एवं नीरज राणा, जिला को-ऑर्डिनेटर अहसान आलम, बीपीओ निर्मला लिंडा सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह अतिथियों के स्वागत में कछुपानी गांव की महिलाओं ने मांदर की थाप पर पारंपरिक स्वागत गीत प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों को संग्रहालय तक पारंपरिक तरीके से ले जाया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों को अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरशीला डुंगडुंग ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का अभिनंदन किया।
संस्कृति की सुरक्षा राज्य से पहुंचे नीरज राणा ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.