मेरठ, फरवरी 3 -- हस्तिनापुर। गंगा में जैव विविधता संरक्षण और जलीय जीवों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा मखदूमपुर गंगा घाट पर कछुआ के शावकों का विमोचन किया गया। कुल 1633 कछुआ शावकों को गंगा में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया। गंगा की स्वच्छता, पारिस्थितिकी संतुलन और जलीय जीवों के संरक्षण को मजबूत करना रहा। डीएफओ वंदना फोगाट ने बताया कि कछुए गंगा की सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे मृत जैव पदार्थ और कार्बनिक अवशेषों को खाकर नदी को स्वच्छ रखने में सहायक होते हैं। कछुओं की घटती संख्या को देखते हुए वन विभाग द्वारा संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हैचरी में संरक्षित कछुओं के अंडों से शावकों को सुरक्षित रूप से विकसित कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाता है। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.