वाराणसी, जनवरी 28 -- सारनाथ (वाराणसी)। कछुओं के तीन हजार अंडे चंबल नदी (इटावा और आगरा के पास से ) से कछुआ प्रजनन केंद्र सारनाथ पहुंच गया। इनमें से फरवरी के अंतिम सप्ताह में बच्चे निकलेंगे। ज्यादातर अंडे मांसाहारी कछुओं के हैं। रेंजर सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सारनाथ के बरईपुर स्थित कछुआ प्रजनन केंद्र में लाए गए अंडों को एक खास तापमान पर रखा गया है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में बच्चे अंडे से निकलेंगे। इसके बार केंद्र के तालाब में उन्हें रखा जाएगा। इन्हें मछली, गाजर, हरी पत्तियां आदि खाने के लिए दिया जाएगा। जब बच्चे बड़े हो जाएंगे तब अनुमति लेकर उन्हें गंगा में छोड़ दिया जाएगा। जिससे ये नदी की सफाई में अहम भूमिका अदा कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.