नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पाकिस्तान की सरजमीं पर ODI ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इसका आगाज 18 अक्टूबर से हो चुका है। आज, दूसरा मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमें पाक टीम को जीत हासिल हुई थी। मंगलवार, 20 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 100 के स्कोर को पार कर लिया है, लेकिन आधी टीम पवेलियन भी लौट गई है। मेजबान टीम की हालत इस समय बेहद खराब नजर आ रही है। पाकिस्तान के पूर्व वनडे कप्तान बाबर आजम इस मैच में भी एक बार फिर फेल हुए। वे पिछले मुकाबले में भी सिर्फ 45 रन ही बना सके थे। आज के मुकाबले में बाबर आजम ने काफी ...