देवघर, फरवरी 28 -- मतगणना केंद्रों पर अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में संपन्न नगर निगम चुनाव के नतीजों ने शुक्रवार को यह साबित कर दिया कि धैर्य और निरंतरता ही जीत की असली कुंजी है। मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद, रवि राउत ने कछुए की चाल चलते हुए अंतिम दो चरणों में शानदार वापसी करते हुए जीत का सेहरा अपने नाम कर लिया। शुरुआती तीन राउंड : रीता का दबदबा मतगणना की शुरुआत रवि राउत के लिए खास उत्साहजनक नहीं रही। पहले से लेकर तीसरे चक्र तक प्रतिद्वंदी रीता ने अपनी बढ़त बनाए रखी थी। इन तीनों चरणों में रवि लगातार दूसरे स्थान पर बने रहे। एक समय ऐसा लग रहा था कि रीता एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही हैं और उनके समर्थकों में जश्न का माहौल शुरू हो गया था। वहीं रवि के खेमे में सन्नाटा पसरा था, लेकिन वह अपनी रणनीति और जमीनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.