दरभंगा, अप्रैल 19 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के कछुआ गांव में गत 17 अप्रैल की रात मारपीट व फायरिंग की घटना से संबंधित एफआईआर उसी गांव के खुशी मिश्र ने स्थानीय थाने में दर्ज करवाई है। खुशी मिश्र ने एफआईआर में कहा है कि वह अपनी दुकान बंद कर घर की ओर जा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान अमरजीत ठाकुर ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली उसके होंठ को छूते हुए निकल गई। जब तक लोग जुटते तब तक तीन युवक फरार हो चुके थे। उसने अन्य लोगों की मदद से शिवम ठाकुर को बाइक सहित पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- कछुआ में फायरिंग, चार पर दर्ज हुई एफआईआर सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक बाइक बरामद की है। वहीं, ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। खुशी मिश्र का स्थानी...