हरदोई, सितम्बर 8 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक हुई। इमें पर्यावरण संरक्षण तथा गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। पौधों की जियो-टैगिंग एवं उनकी जीवितता की नियमित निगरानी करें। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर डीएफओ शिन्दे जयन्त भीमराव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस...