चंदौली, अक्टूबर 19 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली सकलडीहा मुख्य मार्ग से सकलडीहा तहसील को जाने वाली सड़क को पांच मीटर चौड़ा किया जाना है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से काम भी शुरू कराया गया है लेकिन काम की गति काफी धीमी होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। तहसील में रोजाना अफसरों से लेकर फरियादी आते हैं। तहसील दिवस पर अधिकारी भी रहते हैं। इसके बाद भी निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण समस्या कायम है। बबलू, अशोक जायसवाल का कहना है कि सकलडीहा रजवाहा से लेकर तहसील मुख्यालय तक सड़क पांच मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके साथ ही पटरी और नाला का निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से तय किया गया है। पूर्व में कार्ययोजना की संस्तुति होने के बाद भी निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जवाहिर का कहना है कि जगह जगह सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.