बिजनौर, जून 23 -- अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को अब दोबारा गति मिलने की उम्मीद जगी है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय, मुरादाबाद ने दावा किया कि स्टेशन पर शेष बचे निर्माण कार्यों के लिए नया ठेका आवंटित कर दिया गया है तथा जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

उपकरणों का विकास उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के रूप में पहचान रखने वाले नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। योजना के प्रथम चरण के कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन दूसरे चरण का कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। बताते चलें कि बिजनौर, नगीना और धामपुर के नये भवन तैयार हो चुके हैं जबकि नजीबाबाद एक महत्वपूर्ण जंक्शन है जिस...