प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। आसमान से बारिश और गंगा-यमुना में बढ़ते जलस्तर से कछारी इलाकों में रहने वालों को बाढ़ का डर सताने लगा है। मंगलवार सुबह आठ बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 79.09 मीटर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 51 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं फाफामऊ में गंगा 48 सेंटीमीटर बढ़कर 79.95 मीटर पर पहुंच गईं। सबसे तेज बढ़ोतरी छतनाग में गंगा के जलस्तर में 59 सेंटीमीटर दर्ज की गई। यहां नदी का जलस्तर 78.74 मीटर रहा। बारिश ने भी नदियों की रफ्तार बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नैनी में 98.4 मिमी, फाफामऊ में 96.8 मिमी और छतनाग में सर्वाधिक 115 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हनुमान मंदिर की ओर बढ़ीं गंगा और यमुना हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। प्रयागराज में खतरे का स्तर 84.734 मीटर निर्धार...