मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- कछवां। कछवां क्रिश्चियन हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने की स्मृति में शुक्रवार को जुलूस निकाला। इस अवसर पर अस्पताल के कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और ईसाई समुदाय के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। जुलूस के दौरान क्रूस के रास्ते के दृश्यों का चित्रण किया गया। जुलूस अस्पताल परिसर से शुरू हुआ, जिसमें यीशु मसीह को क्रूस उठाए हुए, रोमी सैनिकों के कोड़े मारते हुए और यरूशलेम की स्त्रियों को उनके पीछे चलते हुए दिखाया गया। अस्पताल के कर्मचारी सादे वस्त्रों में अनुशासित पंक्तियों में एकता और समर्पण का प्रतीक बने रहे। जुलूस कछवां बाजार में भ्रमण करने के बाद वापस लौट कर समाप्त हो गया। अस्पताल के प्रबंध निदेशक शंकर रामचंद्रन ने शुभ शुक्रवार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन आत्मचिंतन और आध...