मिर्जापुर, जून 18 -- कछवां,हिन्दुस्तान संवाद । कछवां के बाड़ापुर गांव निवासी 38 वर्षीय अनिकेत सिंह की बिहार के सासाराम में बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वें अपने मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पूरी कर वापस घर लौट रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अनिकेत सिंह अपने दोस्तों के साथ विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के लिए गए थे। यह भी पढ़ें- सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के ताराचंडी के समीप एनएच-19 पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में वाराणसी के युवक की मौत हो गई।हादसे का विवरण 17 जून की रात सभी मित्र एक निजी स्कॉर्पियो से वाराणसी वापस लौट रहे थे। बिहार के सासाराम क्षेत्र में उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। अनिकेत सिंह स्कार्पियो के नीचे दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवा...