मिर्जापुर, मार्च 13 -- मिर्जापुर। नगर पंचायत कछवां के दर्जियान वार्ड के लोगों को अब गंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर पंचायत प्रशासन ने गुरुवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवाकर अन्यत्र फेंकवा दिया। वहीं, सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर को भी हटवा दिया गया। मोहल्ले में प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया है। अब रात में लोगों को अंधेरे में नहीं आना-जाना होगा। वहीं, बिजली के टेढ़े पोल को बदलवाने के लिए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा गया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर दर्जियान वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को 20 जनवरी के अंक में 'टूटी नालियों और अंधेरी गलियों से थकीं उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.