मिर्जापुर, मार्च 5 -- मिर्जापुर। नगर पंचायत कछवां के तेग बहादुर वार्ड की साफ-सफाई करा दी गई है, जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिल गई। नगर पंचायत प्रशासन ने गुरुवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवाकर अन्यत्र फेंकवा दिया। संक्रामक रोग से बचाव के लिए चूने का छिड़काव कराया गया। वहीं, खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिए जाने से अब रात में अंधेरा नहीं रहेगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर तेग बहादुर वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को 23 जनवरी के अंक में 'अव्यवस्था चैन-सुकून पर हो गई हाबी' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि तेग बहादुर वार्ड में साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। नालियां जाम होने से बदबू उठ रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.