मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर। नगर पंचायत कछवां के केवटान वार्ड के लोगों को अब गंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर पंचायत प्रशासन ने सोमवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवाकर अन्यत्र फेंकवा दिया। वहीं, टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है। खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिए जाने से अब रात में अंधेरा नहीं रहेगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर केवटान वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को सात जनवरी के अंक में 'सड़क खराब,सफाई और लाइटें बनी ख्वाब' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि केवटान वार्ड में साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। नालियां जाम होने से बदबू उठ रही है। वार्ड के...