वाराणसी, जून 27 -- कछवांरोड (वाराणसी)। आषाढ़ गांव (मिर्जामुराद) में बांस कोठी के पास शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव पड़ा मिला। टहलने के लिए निकले ग्रामीणों की नजर पड़ी। इसके बाद गांव के ही हिमांशु मिश्रा ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने मोर के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग ने आशंका जताई है कि आवारा कुत्ते के हमले में मोर की जान गई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...