वाराणसी, मई 30 -- मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के कछवांरोड पुलिस चौकी परिसर में सीज कर खड़ा किया गया डंपर चालक अपने खलासी के साथ लेकर फरार हो गया। मामले में पीआरडी जवान की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कछवारोड चौकी पर डंपर सीज कर खड़ा कराया गया था। पीआरडी जवान सुभान कुमार की रात्रि ड्यूटी चौकी पर लगी थी। बताया गया कि डंपर चालक अंकित यादव पुत्र बुल्लू यादव (निवासी भटौनी, थाना रामगढ़, जिला कैमूर बिहार) ने चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा था कि वह अपने खलासी के साथ वाहन की निगरानी के लिए वहीं रुकेगा।आरोप है कि शुक्रवार देर रात चालक अपने खलासी के साथ सीज डंपर को चौकी परिसर से लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद इसकी जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी और उच्चा...