बदायूं, अप्रैल 13 -- कछला। बरेली मथुरा रोड पर रात के समय अज्ञात वाहन की टक्कर में बिजली के दो खंभे टूटकर सड़क पर आ गिरे। जिससे कस्बे की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। बीच सड़क पर तारों के साथ खंभा गिरने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर कछला नगर पंचायत व विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सप्लाई को बंद करके खंभों को हटाया गया। जिसके बाद जाम खुला सका। जाम लगने से करीब एक घंटे लगे जाम में फंसकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के बाद वाहनों को निकाला गया, लेकिन आधी रात बाद इलाके की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...