बदायूं, अप्रैल 23 -- गंगा सप्तमी के अवसर पर गुरुवार 23 अप्रैल को कछला गंगा घाट परभंडारे एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजक राजेश कुमार जाजू महाराज ने बताया कि कार्यक्रम गंगा घाट पर दोपहर 12 बजे 56 भोग एवं जल चर भोग अर्पित किए जाएंगे, वहीं 21 किलो देसी घी का विशेष अर्पण भी किया जाएगा। इसके अलावा 11 कुंतल दूध से दुग्धाभिषेक, चुनरी महोत्सव तथा सायं 6 बजे भव्य महा आरती का आयोजन होगा। गोशाला के लिए पशु आहार दान भी किया जाएगा। इस दौरान कन्या भोज, संत-महात्माओं एवं आश्रमवासियों के लिए विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- गंगा सप्तमी आज, पतित पावनी मां गंगा की आराधना में डूबेंगे श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Ganga Saptami 2026? कब है गंगा सप्तमी? सुख-समृद्धि के लिए कर लें ये उपाय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.