आगरा, जून 6 -- कछला गंगा घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से अब पार्किंग शुल्क नहीं वसूला जाएगा। सोरों के तीर्थ पुरोहितों ने श्रद्धालुओं से पार्किंग वसूली का विरोध किया था। पुरोहितों ने बदायूं के डीएम से पार्किंग ठेका समाप्त करने की मांग की थी। पुरोहितों की मांग को दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने प्रमुखता से उठाया था। शनिवार को सोरों के तीर्थ पुरोहित शिव जी बैंदेल व ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने बताया कि कछला गंगा घाट पर अब श्रद्धालुओं के वाहनों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। कछला नगर पंचायत ने पार्किंग शुल्क के संबंध में कहा है कि जो वाहनों से पार्किंग शुल्क की रसीद दी गई हैं। यह भी पढ़ें- कछला गंगा घाट पर वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलने से पुरोहितों में आक्रोश वह नगर पंचायत की नहीं हैं। कछला गंगा घाट ...