बदायूं, जनवरी 4 -- कछला। नाव में सवारियों को बैठाने को लेकर हुये विवाद में पंखियों ने नाविक को पीट दिया। इसके बाद पीड़ित नाविक ने कछला चौकी का घेराव करते हुये उझानी कोतवाली में तहरीर दी। केवट बिरादरी के नाविकों का कहना है, कछला में गंग घाट पर पंखियां को आतंक है। आये दिन किसी न किसी से विवाद करते। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। ऐसे ही नाविक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शनिवार दोपहर की है। कासगंज गंगाघाट के दक्षिणी छोर पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पंखिया बिरादरी के युवक एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। उधर प्रभारी निरीक्षक उझानी को संबोधित कछला चौकी पर दिये प्रार्थना पत्र में बार्ड नम्बर तीन निवासी पीड़ित टिंकू केवट पुत्र पोशाकी केवट ने बताया कि नाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.