मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काम में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में शुक्रवार को कच्ची पक्की ओपी अध्यक्ष अरविंद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह पारू थाना की अनुसंधान इकाई में तैनात दारोगा कुमारी पुष्पा को कच्ची-पक्की ओपी की कमान सौंपी गई है।बताया गया कि पुलिस के वरीय अधिकारी ने कच्ची-पक्की ओपी के कार्यों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की थी। इस दौरान पाया गया कि ओपी अध्यक्ष अरविन्द कुमार का कार्य निष्पादन संतोषजनक नहीं था। वे अपराध नियंत्रण, मामलों के समय से निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और विधि-व्यवस्था संधारण जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन में रुचि नहीं ले रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: स्मैक तस्कर को संरक्षण देने के आरोप में जोगबनी थानेदार निलंबित इसके अलावा जिलास्तर से ...