चाईबासा, अप्रैल 2 -- गुवा। गुवा के कच्छी धौड़ा क्षेत्र में आगामी 22 मई से 24 मई तक 24 पहर यानी 72 घंटे का श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न राज्यों से कुल 6 कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। इनमें पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार और झारखंड की कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी, जो लगातार तीन दिनों तक भक्ति रस की धारा बहाएंगी। बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से नई कमेटी का गठन भी किया गया। कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.