कच्चे वैकल्पिक मार्ग दो बार बहे अब पीपा पुल कर रहे तैयार
उन्नाव, मई 16 -- उन्नाव, संवाददाता दोस्ती नगर पुलिया के निर्माण ने राहगीरों के सफर को मुश्किलों से भर दिया। निर्माण के चलते यहां से निकलने के लिए दो बार बना वैकल्पिक मार्ग का बंदोबस्त पूरी तरह से असुविधाओं से भरा हुआ है। इसके कारण लोगों को लंबी दूरी तय करके दूसरे मार्गों के सहारे अपने गन्तव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से पूरा निस्फपंसारी नहर पुल भी लोड बढ़ने से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी दोनों तरफ की रेलिंग टूट गई है। अब अगर पूरा निस्फपंसारी का पुल टूट गया तो दर्जनों गावों का आवागमन भी बंद हो जाएगा। दूसरे और भी मार्ग गड्ढो में तब्दील हो चुके है। पीडब्ल्यूडी अब पीपा पुल डालकर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रहा है。
निर्माण की स्थिति निर्माणाधीन दोस्ती नगर नहर पुल के दोनों तरफ से वाहनों के निकलने के लिए पीडब्ल्यूडी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.