सीतापुर, फरवरी 19 -- सीतापुर। नेशनल हाइवे पर हैप्पी होम सिटी गेट से अंदर की ओर लक्ष्मीणपुर जाने वाला बीच का आधा रास्ता कच्चा है। मार्ग पर दोनों ओर कांटे हैं। कच्चे रास्ते में पानी भरने से निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश होने पर मुसीबत और बढ़ जाती है। पानी भरने से वाहन फंस जाते हैं। जिससे लोगों को दुश्वारियां हो रही हैं। स्थानीय निवासी पप्पू, फरीद, रफीक, फहीम आदि ने मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.