संभल, मई 17 -- असमोली ब्लॉक के गांव भैंसोड़ा में रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब खराब कच्चे मार्ग से गुजर रहे मिट्टी लदे डंपरों को रोक दिया गया। पिछले करीब पंद्रह दिनों से भैंसोड़ा-खेमपुर मार्ग पर लगातार डंपरों का आवागमन हो रहा है। जिससे रास्ता पूरी तरह बदहाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव निवासी महीपाल सिंह के खेत से मिट्टी उठाकर मुरादाबाद जिले में डाली जा रही है। शुरुआत में ग्रामीणों ने इसका विरोध नहीं किया, लेकिन हाल ही में हुई बारिश के बाद मार्ग पर पानी भर गया और डंपरों की आवाजाही से रास्ता और ज्यादा खराब हो गया। यह भी पढ़ें- कच्चे रास्ते पर चल रहे डंपरों को ग्रामीणों ने रोका, नोकझोंक हालत यह हो गई कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। डंपर रोकने के दौरान ग्रामीणों और मिट्टी खनन कराने वाले ठेकेदार के बीच तीखी नो...