अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ स्टील फर्नीचर लॉक्स एंड हार्डवेयर ट्रेडर्स एसोसिएशन की गुरुवार की रात आगरा रोड स्थित एक होटल में हुई। पदाधिकारियों ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों व तैयार माल के रेट बढ़ोत्तरी को लेकर चर्चा की। अध्यक्षा करते हुए अरविंद बंसल ने कहा कि लॉक्स एवं हार्डवेयर उद्योग कठिन दौर से गुजर रहा है। कच्चे माल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बाजार में डिमांड नहीं है। ऐसे में माल को सस्ता करके बेचना सही निर्णय होगा या गलत निर्णय होगा। इस समस्या पर सदस्यों ने विचार विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि जिन उत्पादों पर जिस हिसाब से लागत में वृद्धि हुई है, उसी अनुपात में विक्रय मूल्यों में इजाफा किया जाएगा। जिससे उत्पाद की गुणवत्ता बनी रहे। संस्था के कार्यों व आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर पुनीत अ...