कच्चे माल के दाम में उतार-चढ़ाव से सहमे उद्यमी
प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वैश्विक तनाव और युद्ध के असर से कच्चे माल के दाम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने छोटे और मध्यम उद्यमियों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा असर प्लास्टिक उद्योग पर पड़ा है। पीवीसी समेत अन्य कच्चे माल की किल्लत के कारण दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं। कभी अचानक कीमतें बढ़ जाती हैं तो अगले ही दिन गिर जाती हैं, जिससे कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्लास्टिक उद्योग पर असर एक उद्यमी ने बताया कि उन्होंने पीवीसी का एक ट्रक माल मंगाने के लिए 52 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन अगले ही दिन बाजार में दाम गिर गए और उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। उनका कहना है कि बाजार में स्थिरता नहीं रहने से छोटे कारोबारियों की कमर टूट रही है। उद्यमी राजीव नैयर ने बताया कि पिछले दो महीनों में पीवीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.