वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कच्चे माल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से पैकेजिंग उद्योग संकट में है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कोरूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन वाराणसी चैप्टर की बैठक में उद्यमियों ने यह चिंता जताई। मंडुवाडीह स्थित एक होटल में बैठक में अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि कुछ महीनों में क्राफ्ट पेपर, गोंद, स्याही, एलपीजी समेत अन्य सामग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में हाल में प्रदेश सरकार की ओर से अकुशल, अर्द्धकुशल तथा कुशल कारखानाकर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी के निर्णय से उद्यमियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। दो माह में क्राफ्ट पेपर की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत, स्याही एवं रसायनों में 30 से 40 फीसदी, एलपीजी में 10-15 प्रतिशत बढ़ोतरी हो गई है। लैमिनेशन फिल्म का दाम लगभग दोगुना हो गया है। सचिव ...