बागपत, मार्च 28 -- मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर जिलेभर में चल रहे प्लाईवुड, सेनेट्री व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है। प्लाईवुड बनाने के लिए जरूरी लकड़ी को छोड़कर सभी कच्चा माल फार्मेल्डिहाइड, फीनॉल, मेथनॉल, कास्टिक आदि ईरान-इराक जैसे देशों से आता है। इसकी कीमत में 20 फीसदी तक की वृद्धि हो गई। युद्ध के कारण लैमिनेट, ऐक्रेलिक शीट आदि की कीमत में भी उछाल आया है। प्लाईवुड और फर्नीचर उद्योग में कच्चे माल की रिकॉर्ड तोड़ महंगाई का असर देखा जा रहा है। लैमिनेट (माइका) 10-15 फीसदी, ऐक्रेलिक/पीवीसी शीट 15 तक, प्लाईवुड की कीमतों में दस से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों की माने तो यह वृद्धि फार्मेल्डिहाइड और रेजिन जैसे रसायनों के महंगे होने से आई है, जिससे फर्नीचर का काम महंगा हो गया है। व्यापारी का कहना है कि प्रोपेन की किल्लत से टाइल्स ...