कन्नौज, अप्रैल 9 -- कन्नौज, संवाददात। मिडिल ईस्ट में युद्ध और वैश्विक बाजार में कच्चे माल की कीमतों में तेजी का असर अब स्थानीय बाजारों में भी साफ दिखाई दे रहा है। खासतौर पर मोटर और कॉपर के दाम बढ़ने से गर्मी में उपयोग होने वाले उपकरण एयर कंडीशनर और कूलर महंगे हो गए हैं। इससे आम लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ रही है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही तापमान बढ़ने लगा है और बाजारों में ऐसी व कूलर की मांग भी तेज हो गई है। हालांकि, इस बार कीमतों में 2 हजार से 5 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। दुकानदारों के अनुसार, पहले जहां ग्राहक तुरंत खरीदारी कर लेते थे, वहीं अब लोग कई जगह दाम पूछने आते हैं। ईलेक्ट्रानिक्स व्यापारी आयुष कटियार का कहना है कि ऐसी और कूलर में इस्तेमाल होने वाले मोटर और कॉपर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.