मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। जनपद का प्रमुख हाउसहोल्ड प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर इन दिनों कच्चे माल की आसमान छूती कीमतों के कारण गहरे संकट से जूझ रहा है। पिछले कुछ समय में प्लास्टिक दाने की कीमतें 90 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। कच्चे माल में आई इस भारी तेजी ने स्थानीय उद्यमियों के लिए उत्पादन की लागत को लगभग दोगुना कर दिया है, जिससे पूरे जनपद का औद्योगिक पहिया सुस्त पड़ता दिखाई दे रहा है। यह परेशानी इरान, इजराइल और अमेरिका युद्ध के साथ पैदा हुई है। मुजफ्फरनगर में बड़ी संख्या में प्लास्टिक दाने से घरेलू सामान सहित अन्य आइटम बनाने वाली इकाइयां कार्यरत हैं। उद्यमियों का कहना है कि एक तरफ कच्चा माल और पैकिंग मटेरियल महंगा हो गया है, वहीं दूसरी ओर बाजार में तैयार माल की पुरानी कीमतों पर ही मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.