कच्चे माल की कीमतों में इजाफे से ऑटोपार्ट्स के दाम 30 प्रतिशत तक बढ़े
बागपत, मई 17 -- बागपत। वैश्विक संकट के कारण कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ऑटोपार्ट्स के दामों में भी 25 से 30 फीसदी तक उछाल आया है, जिससे टॉयर, इंजन ऑयल, ब्रेक पैड, क्लच प्लेट, लाइटिंग से लेकर एबीएस गार्ड तक महंगा हो गया है। इससे गाड़ियों की सर्विसिंग और मरम्मत पहले से कहीं अधिक महंगी हो गई है। कार में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर कल-पुर्जे जैसे टायर, बंपर, डैशबोर्ड, डोर मिरर और लाइट की हाउसिंग में प्लास्टिक और फाइबर का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। प्लास्टिक सीधे तौर पर पेट्रो-केमिकल उत्पाद है, जो कच्चे तेल से बनता है। तेल महंगा होने के कारण इन पुर्जी की निर्माण लागत बढ़ गई है। पिछले एक महीने के भीतर मोबिल ऑयल 45 रुपये प्रतिलीटर महंगा हो गया है। एबीएस गार्ड 2800 से बढ़कर 3800 रुपये हो गया है। सीट कवर 4000-4500 रुपये से बढ़कर 500...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.