शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी और कच्चे माल की अनिश्चित आपूर्ति का असर जिले के प्लास्टिक और पीपी बोरा उद्योग पर साफ दिखने लगा है। कारोबारियों के अनुसार कच्चे माल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी और उपलब्धता में कमी से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। कई इकाइयों में मशीनें बंद होने की स्थिति बन गई है, जिससे उद्योग पर संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि प्लास्टिक, केमिकल और नॉन-वोवन सेक्टर पर इसका सीधा असर पड़ा है। कच्चे माल के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे लागत बढ़ गई है, लेकिन बाजार उस अनुपात में कीमत स्वीकार नहीं कर पा रहा। ऐसे में कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।बोरा प्लांट संचालकों के मुताबिक नॉन-वोवन फैब्रिक का कच्चा माल मिलना लगभग बंद हो गया है। उत्पादन में कमी क...