बागपत, मार्च 29 -- बागपत। खाड़ी देशों में फट रहे बम-मिसाइलों की तपिश कारोबारियों के गलियारों में महसूस की जा रही है। खाड़ी देशों की रिफाइनरियों पर हमलों के बाद वैश्विक बाजार में फैली अनिश्चितता ने निर्यात केंद्रों की रफ्तार को और कुंद कर दिया है। यूरोप और अफ्रीका के खरीदारों ने कदम पीछे खींच लिए हैं, जिससे करीब बागपत जनपद में 500 करोड़ रुपये के निर्यात सौदे लटक गए। भविष्य को लेकर तमाम उलझनों ने कारोबारियों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। निर्यातकों के अनुसार जिन ऑर्डरों को अगले दो-तीन महीनों में पूरा किया जाना था, उन पर अब संशय गहराता जा रहा है। यूरोप व अफ्रीका के खरीदारों को आशंका है कि युद्ध लंबा खिंच सकता है, जिससे सप्लाई चेन और भुगतान व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कई ने नए ऑर्डर रोक दिए हैं, पुराने ऑर्डरों की डिलीवरी भी टाल दी है। हैंडलूम उद...