कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर प्रेस ओनर्स एसोसिएशन की बैठक आईआईए भवन में हुई। बैठक में शहर के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने सहभागिता निभाई। निर्णय लिया कि बढ़ती लागत के मद्देनज़र प्रिंटिंग सेवाओं के शुल्क में 15 से 20 व लेमिनेशन में 25 से 30 प्रतिशत तक इजाफा किया जाएगा। अध्यक्ष अवधेश अवस्थी ने बताया कि इंक की कीमतों में लगभग 25 प्रतिशत, प्रेस केमिकल्स में 30 प्रतिशत, लेमिनेशन फिल्म में 50 से 60 प्रतिशत, लेमिनेशन ग्लू में 30 से 40 प्रतिशत व कागज के मूल्यों में 10 से 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के कारण प्रिंटिंग उद्योग की लागत में अत्यधिक इजाफा हुआ है, जिससे उद्यमियों के लिए पूर्व निर्धारित दरों पर कार्य करना कठिन होता जा रहा है। उद्यमियों से वर्तमान परिस्थितियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.