चंदौली, दिसम्बर 8 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के संत रविदास राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बयापुर को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग आज भी पूरी तरह कच्चा होने के कारण छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। लगभग आधा किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर थोड़ी-सी बारिश होते ही कीचड़ फैल जाता है। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं रोजाना इसी रास्ते से आना-जाना करते हैं और उन्हें रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय अजय भारती का कहना है कि कॉलेज में चार पहिया वाहनों को लेकर पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती है। कच्चे मार्ग पर गड्ढे और असमान सतह होने के कारण कार, ऑटो और अन्य वाहन अक्सर फंस जाते हैं। कई बार छात्रों को वाहन सड़क पर ही छोड़कर पैदल कॉलेज तक जाना पड़ता है। बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.