मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- शहर कोतवाली पुलिस ने शाहबुद्दीनपुर रोड पर मंगलवार देर रात एक कच्चे मकान में आग लग गयी। आग लगने से मकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके में मकान की छत और सीमेंट की चादरों के टूकडे दूर तक जा गिरे। दमकल विभाग ने मौके पर पर पहंुचकर आग पर काबू पाया। धमाके के कारण काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। मंगलवार देर रात लगभग एक बजे शाहबुद्दीनपुर रोड पर एक कच्चे मकान आग लग गयी। आग लगने से मकान में रखा गैस का सिलेंडर तेज धमाके साथ फट गया, जिससे मकान में छत उड गयी। जिसके टूकडे दूर दूर तक जा गिरे। आग से मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडी मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया कि मकान में अमन व उसकी मां ऊषा रह रही थी। फिलहाल दोनों उज्जैन गए हुए थे, इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.