कच्चे मकान में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख
मिर्जापुर, जून 18 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मतवार गांव स्थित सरइहवा मुहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मतवार गांव के सरइहवा मुहल्ला निवासी मुनिसागर व उनके पुत्र संदीप कोल के कच्चे मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में शाम को आग लग गई। आग से बेड, आलमारी, पंखा और गृहस्थी का अन्य सामान व कागजात जलकर राख हो गया। घटना के समय संदीप कोल पत्नी का इलाज कराने ससुराल नदना गांव गया था। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल बृजभूषण ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.