कच्चे मकान में लगी आग, 50 बोरा गेहूं और भूसा राख
गंगापार, अप्रैल 21 -- दोपहर बाद तीन बजे के लगभग खौर गांव के एक किसान के कच्चे भूसौल में आग लगी तो हड़कम्प मच गया। सूचना पर मेजा खास स्थित फायर दस्ता राजेन्द्र तिवारी की अगुवाई में घटना स्थल पर पहुंच जल रही आग पर किसी तरह पानी डाल काबू कर लिया। खौर गांव के फूलचन्द्र गुप्ता किसान हैं। उन्होंने घर के पास अनाज व भूसा रखने के लिए कच्चा खपरैल कमरा बनवा रखा है। शाम तीन बजे के लगभग इसी कमरों में आग लग गई। कमरों से धुआं व आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग शोरगुल करते हुए आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आसपास पानी न होने पर सभी लोग तमाशबीन बने रह गए। तेज धूप व आग उठता देख गांव के लोग आग न बुझा सके। जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचा खपरैल कमरे में रखा अनाज व भूसा जल गया। किसान फूलचन्द्र ने बताया कि भूसौल में रखा 50 बोरा गेहूं व भूसा जल गया। यहां से आग पर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.