गंगापार, जून 27 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के दीवान का पूरा देवरा गांव में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक कच्चे मकान में आग लगने से परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित विवेक पाल पुत्र कल्लू पाल के अनुसार आग में घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन समेत दैनिक उपयोग का अधिकांश सामान नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- नौआखेड़ा में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। घटना के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का...