कच्चे मकान में आग से जले सामान
आजमगढ़, मई 16 -- बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडगी बिहारपुर गांव में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से कच्चे मकान में आग लगने से से गृहस्थी के सारे सामान जल गए। गांव निवासी सूर्यदेव यादव के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर से धुआं और लपटें उठते देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर बचाव में जुट गए। आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान मकरंद यादव भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। यह भी पढ़ें- अगलगी की घटना में लाखों के सामान राख प्रधान की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर समेत लाखों रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.