रांची, मार्च 16 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र के गोड़ाटोली में सोमवार को जोहन मुंडू के कच्चे मकान में अचानक आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना के समय जोहन मुंडू घर बंद कर मुरहू बाजार गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उनके मकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखे रोजमर्रा के उपयोग के सामान, कपड़े, दो साइकिल और कई लकड़ी के सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना झाविमो खूंटी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कंट्रोल रूम खूंटी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पहल पर अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार क...