मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुगढ़ छतरिया गांव में शनिवार की रात आठ बजे कच्चे घर पर पेड़ की डाल गिरने से दबकर महिला जख्मी हो गई। परिजनों ने उसे पीएचसी हलिया में में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के महुगढ़ छतरिया गांव निवासी कैलाश कहार का कच्चा मकान है। घर के बगल में पीपल के पेड़ है। रात पेड़ की सूखी डाली अचानक कच्चे मकान पर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से घर में मौजूद कैलाश की पत्नी 42 वर्षीय मंजू देवी जख्मी हो गई। महिला के पेट और कमर में चोट आई। यह भी पढ़ें- परीक्षा देते समय अभ्यर्थी की हालत बिगड़ी परिजनों ने एंबुलेंस से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां डा. विवेक खरे ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.